Kantara Chapter 1 के ऋषभ शेट्टी फिर बनाएंगे इतिहास, आने वाली हैं 3 जबरदस्त फिल्में, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है. फिल्म लगातार नये रिकॉर्ड्स बना रही है. इसने अबतक कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी हैं, जो दमदार भूमिका में दिखे है. फिल्म ने बॉलीवुड सहित साउथ की कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. मूवी ने दुनियाभर में 500 से अधिक का बिजनेस किया है. केजीएफ चैप्टर 2 के बाद ये एकमात्र कन्नड़ फिल्म बन गई है, जिसने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री किया है. चलिए आपको उनके अपकिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बताते हैं.

जय हनुमान

ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म जय हनुमान है. ये तेलुगु फिल्म की शूटिंग साल 2025 में दिसंबर में होगी. प्रशांत वर्मा की इस फिल्म में एक्टर मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे.

छत्रपति शिवाजी महाराज

ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा है. फिल्म की स्क्रिप्ट करीब-करीब पूरी हो गई है और कहा जा रहा है कि अगले साल यानी 2026 में इसकी शूटिंग होगी. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका पोस्टर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

बेल बॉटम सीक्वल

बेल बॉटम का सीक्वल आ रहा है और इसमें ऋषभ शेट्टी मुख्य किरदार में दिखेंगे. ये एक सीक्वल है और इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

‘कांतारा चैप्टर 2’

‘कांतारा चैप्टर 1’ के एंड क्रेडिट्स में ‘कांतारा चैप्टर 2’ का मेकर्स ने खुलासा किया था. मतलब ऋषभ शेट्टी कांतारा चैप्टर 2 लेकर आएंगे. हालांकि इसके बारे में अभी तक कुछ ज्यादा जानकारी नहीं आई है. इसके अलावा वह ‘रुद्रप्रयाग’ के लिए भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन वह करेंगे.

यह भी पढ़ेंKantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी पारंपरिक कहानियां कितनी शक्तिशाली हैं

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola