Kantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी पारंपरिक कहानियां कितनी शक्तिशाली हैं

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2025 9:12 AM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने देश में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. जबकि दुनियाभर में इसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस गूंज उठा. फिल्म ने जोरदार शुरुआत की और 10 दिन में कई बड़े स्टार्स के फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ दिया. तेजी से मूवी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है. हर तरफ कांतारा चैप्टर 1 की चर्चा हो रही है. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ने भूचाल ला दिया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ ने अपनी फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने जूनियर एनटीआर संग अपनी बॉन्ड को लेकर भी बात की.

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा?

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 के सक्सेस को लेकर कहा, “यह एक आशीर्वाद है. मैं कर्नाटक से लेकर केरल तक, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफलता को संभव बनाया. यह यात्रा साबित करती है कि हमारी क्षेत्रीय कहानियाे वास्तव में ग्लोबल हो सकती हैं.” एक्टर ने कहा कि कांतारा चैप्टर 1 की सफलता ने संस्कृति से जुड़ी ऐसी और कहानियों के लिए रास्ते खोल दिए हैं. ऋषभ ने कहा, “मुझे लोककथाओं पर आधारित फिल्में बनाना बहुत पसंद है. जब लोग कांतारा को एक अद्भुत दृश्य कहते हैं तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हमारी पारंपरिक कहानियां कितनी शक्तिशाली हैं.”

जूनियर एनटीआर संग दोस्ती पर ऋषभ शेट्टी ने कही ये बात

ऋषभ शेट्टी ने जूनियर एनटीआर संग अपनी दोस्ती पर कहा, ”एनटीआर गारु मेरे भाई जैस है. वह मेरे साथ खड़े रहे और मुझे प्रोत्साहित किया. उनका सपोर्ट बहुत मायने रखता है. मैं जीवन भर उनके सपोर्ट का ऋणी रहूंगा. उन्होंने मुझसे कहा कि हमारी धरती और परंपराओं में निहित ऐसी कहानियां ही भारत की असली ताकत हैं. यह विचार चैप्टर 1 के निर्माण के दौरान मेरे साथ रहा.”

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन किसने किया है?

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन किया है और इसे लिखा भी है. उन्होंने मूवी में एक्टिंग भी की है.

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के हीरो का क्या नाम है?

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के हीरो का नाम ऋषभ शेट्टी है.

कांतारा चैप्टर 1 की कहानी किस युग में सेट की गई है?

कांतारा चैप्टर 1 की स्टोरी 10वीं शताब्दी के आस-पास की है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola