Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा: चैप्टर 1' बनी बवंडर, धड़ल्ले से वर्ल्डवाइड तोड़े तान्हाजी-दृश्यम 2 जैसे बड़े रिकार्ड्स
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Oct 2025 7:39 PM
कांतारा: चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पुष्पा, दृश्यम 2 और तान्हाजी जैसे कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचा दिया है. साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ का यह प्रीक्वल 2 अक्टूबर 2025 रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा है. इस पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने न सिर्फ वर्ल्डवाइड जबरदस्त ओपनिंग ली, बल्कि अब रिलीज के पांचवें दिन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स में शामिल पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. ऐसे में आइए पूरा रिपोर्ट कार्ड जानते हैं.
400 करोड़ क्लब में तेजी से शामिल होने की ओर
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड ₹87.75 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. इसने ‘छावा’ (₹47.25 करोड़) और ‘सैयारा’ (₹29.75 करोड़) जैसी 2025 की ब्लॉकबस्टर्स को ओपनिंग डे पर ही पछाड़ दिया.
अब Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने पांचवें दिन तक वर्ल्डवाइड ₹362.75 करोड़ की कमाई की है, जबकि भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹250 करोड़ के पार पहुंच गया है. इस रफ्तार से यह फिल्म जल्द ही दुनियाभर में ₹400 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर है.
‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने तोड़े इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक की पांच ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है.
- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर – (₹361 करोड़)
- पुष्पा: द राइज – (₹350.10 करोड़)
- दृश्यम 2 – (₹342.31 करोड़)
- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक – (₹341.75 करोड़)
- द कश्मीर फाइल्स – (₹341 करोड़)
इन सभी फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से पीछे रह गया है, जिससे यह 2025 की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर्स में शामिल हो गई है.
कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ लीड रोल निभाया है, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है. उनके साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम अहम किरदारों में नजर आए हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा हैं, जबकि संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










