Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मचाया तूफान, झटके में तोड़ा आमिर-प्रभास-रणवीर सिंह के ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

कांतारा चैप्टर 1 के रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर सबके होश उड़ा दिए. ऋषभ शेट्टी की फिल्म हर दिन नये रिकॉर्ड्स बना रही. फिल्म ने अब आमिर खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. पौराणिक एक्शन-ड्रामा ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गदर मचा दिया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और सिर्फ 10 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा इसने भारत में पार कर लिया. दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और धांसू वीएफएक्स ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. अब फिल्म ने आमिर खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
कांतारा चैप्टर 1 तोड़ा पद्मावत- बाहुबली-द बिगनिंग- दंगल का रिकॉर्ड
कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में अपना जादू बिखेर दिया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 560 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने आमिर खान की सुपरहिट मूवी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दंगल का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये था. इसके अलावा फिल्म ने बाहुबली-द बिगनिंग के लाइफटाइम कमाई को मात दे दी. फिल्म ने भारत में 420 करोड़ का बिजनेस किया था. साथ ही वर्ल्डवाइड मूवी ने पद्मावत (585 करोड़), संजू (589 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया.
कांतारा चैप्टर 1 का हर दिन का कलेक्शन
- Kantara Chapter 1 Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 10- 39 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Day 11- 39 करोड़ रुपये
Total- 478.65 करोड़ रुपये
क्या कांतारा में ऋषभ शेट्टी थे?
हां, कांतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया था.
कांतारा चैप्टर 1 का म्यूजिक किसने दिया है?
कांतारा चैप्टर 1 का म्यूजिक बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है.
किस-किस भाषा में कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई है?
कांतारा चैप्टर 1 कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है.
यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी पारंपरिक कहानियां कितनी शक्तिशाली हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










