Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने रचा इतिहास, 2 दिन में सनी देओल-अक्षय कुमार की फिल्मों के लाइफटाइम को छोड़ा पीछे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Oct 2025 7:02 AM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने 2 दिन में सनी देओल और अक्षय कुमार की 2025 में आई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना चुकी है. पूरी रिपोर्ट जानते हैं.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े. अब दूसरे दिन भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा और यह फिल्म बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ने में सफल रही. इस लिस्ट में सनी देओल और अक्षय कुमार की बड़ी फिल्में जुड़ गई हैं. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.
कांतारा चैप्टर 1 दो दिनों में 100 करोड़ के करीब

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन रात 9 बजे तक फिल्म ने 94.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. यह आंकड़ा 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है और दिन के अंत तक इसके और बढ़ने की संभावना है.
सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ा
इस कमाई के साथ सिर्फ दो दिन में ही कांतारा चैप्टर 1 ने सनी देओल की जाट (88.72 करोड़) और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 (92.74 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों के अपार प्यार को दर्शाती है.
यश ने फिल्म का किया रिव्यू

सुपरस्टार यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू साझा करते हुए लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक है. ऋषभ शेट्टी जी, आपकी मेहनत और समर्पण हर फ्रेम में साफ झलकता है. लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में आपकी दृष्टि पर्दे पर अद्भुत अनुभव देती है.”
उन्होंने रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया के अभिनय, बी. अजनीश लोकनाथ के संगीत और अरविंद कश्यप की सिनेमैटोग्राफी की भी जमकर सराहना की. यश ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे विजनरी प्रोजेक्ट्स नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










