Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी हिट हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1', धड़ल्ले से तोड़ दिए 26 फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Oct 2025 5:34 PM
कांतारा चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ की कमाई की थी. अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिससे फिल्म का कुल बिजनेस 80.56 करोड़ तक पहुंच गया है. जानें किन-किन फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड टूटे.
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जहां दर्शक फिल्म के क्लाइमेक्स और विजुअल ट्रीट की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इसका शानदार जलवा देखने को मिल रहा है.
खास बात यह है कि फिल्म के अंत में मेकर्स ने ‘कांतारा 2’ (सीक्वल) की भी अनाउंसमेंट कर दी, जिससे फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस बीच आइए दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
कांतारा चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Sacnilk की रिपोर्ट् के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. यह आंकड़ा खुद फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को साबित करता है और पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों की दीवानगी को दिखाता है. वहीं, अब दूसरे दिन शाम 5 बजे तक फिल्म ने 20.56 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. यानी दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 80.56 करोड़ रुपये हो गया है. उम्मीद है कि रात तक का फाइनल आंकड़ा और भी ज्यादा होगा.
अब तक टूटा इन फिल्मों का लाइफटाइम रिकॉर्ड
सिर्फ दो दिनों में ही कांतारा: चैप्टर 1 ने कई फिल्मों के लाइफटाइम बिजनेस को पछाड़ दिया है. इनमें शामिल हैं:
- बागी 4 – 53.37 करोड़
- मेट्रो इन दिनों – 53.37 करोड़
- परम सुंदरी – 51.31 करोड़
- सन ऑफ सरदार 2 – 47.03 करोड़
- द डिप्लोमैट – 38.97 करोड़
- मां – 36.27 करोड़
- देवा – 34.37 करोड़
- मालिक – 25.04 करोड़
- धड़क 2 – 23.42 करोड़
- इमरजेंसी – 18.4 करोड़
- द बंगाल फाइल्स – 14.05 करोड़
- निशानची – 1.15 करोड़
- अजेय – 1.35 करोड़
- आंखों की गुस्ताखियां – 1.77 करोड़
- केसरी वीर – 1.89 करोड़
- कपकपी – 1.50 करोड़
- ग्राउंड जीरो – 7.76 करोड़
- फुले – 6.85 करोड़
- पिंटू की पप्पी – 1.24 करोड़
- लवयापा – 6.85 करोड़
- आजाद – 7.42 करोड़
- वनवास – 4.95 करोड़
- फर्रे – 2.68 करोड़
- तन्वी द ग्रेट – 2.19 करोड़
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 5.32 करोड़
- अंदाज 2 – 0.53 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










