Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 हिट हुई या फेल, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: होम्बले फिल्म्स की ओर से निर्मित और ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित, “कांतारा चैप्टर 1” 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह 2022 में आने वाली “कांतारा” का प्रीक्वल है. इसमें रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे स्टार्स की टोली है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: 2 अक्टूबर को छुट्टियों के मौसम में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने ओपनिंग डे पर ही भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया और कई फिल्मों को एक झटके में पछाड़ दिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसमान छू रही है और बॉलीवुड की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. आइए फिल्म के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.
कांतारा चैप्टर 1, 5 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें हिट हुई फेल
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 1 बजे तक कांतारा चैप्टर 1 ने भारत में 3.17 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 226.92 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ और चौथे दिन 61.5 करोड़ कमाए. मूवी को वरुण धवण की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिल रही है.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने इन फिल्मों को पछाड़ा
कांतारा चैप्टर 1 हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना और तोड़ रही है. इसने बॉलीवुड में रेड 2, सिकंदर, हाउसफुल 5, डंकी, बागी 4, जॉली एलएलबी 3 और सितारे जमीन पर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. यही नहीं मूवी ने “लोका चैप्टर 1” (153 करोड़ रुपये), “दे कॉल हिम ओजी” (179 करोड़ रुपये) और “केजीएफ चैप्टर 1” की घरेलू कमाई (185 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया है.
कांतारा चैप्टर 1 के बारे में
ऋषभ शेट्टी “कांतारा: चैप्टर 1” के निर्देशक और मेन लीड है और विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा की ओर से समर्थित है. जयराम, गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत ने कांतारा के प्रीक्वल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. बंगलान प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं, बी अजनीश लोकनाथ संगीतकार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










