Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची 'कांतारा चैप्टर 1', टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Oct 2025 6:41 PM
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ पार कर लिए हैं और अब 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है. आइए टोटल कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की चर्चित पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू अब भी बरकरार है. रिलीज के 20 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. मूवी अब 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर है. ऐसे में आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
20वें दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला असर
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन (शाम 6 बजे तक) सभी भाषाओं में करीब ₹9.09 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹544.24 करोड़ तक पहुंच गई है. रात के शोज के बाद अंतिम आंकड़ों में और इजाफा की उम्मीद की जा रही है.
‘छावा’ का रिकॉर्ड अब बस थोड़ा दूर
2025 की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ ने अपने लाइफटाइम रन में भारत में ₹601.54 करोड़ की कमाई की थी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब करीब ₹50 करोड़ और कमाने होंगे. अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो अगले वीकेंड तक यह नया माइलस्टोन छू लेगी.
कांतारा चैप्टर 1 की डे वाइज रिपोर्ट
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 61.85 |
| Day 2 | 45.40 |
| Day 3 | 55.00 |
| Day 4 | 61.50 |
| Day 5 | 31.25 |
| Day 6 | 16.67 |
| Day 7 | 25.25 |
| Day 8 | 20.50 |
| Day 9 | 22.00 |
| Day 10 | 39.00 |
| Day 11 | 39.75 |
| Day 12 | 13.35 |
| Day 13 | 4.15 |
| Day 14 | 10.50 |
| Day 15 | 8.85 |
| Day 16 | 8.50 |
| Day 17 | 12.90 |
| Day 18 | 17.50 |
| Day 19 | 11.65 |
| Day 20 | 9.09 (Early Estimate) |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










