Ek Deewane Ki Deewaniyat Day Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म पास या फेल? ओपनिंग डे कलेक्शन से खुली पोल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Oct 2025 3:23 PM

विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा प्रदर्शन किया? जानिए डे 1 की कमाई और फिल्म की खासियत.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत आखिरकार आज, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मिलाप मिलन जवेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही अपने इमोशनल ट्रेलर और संगीत के चलते काफी चर्चा में रही थी. अब जब फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, तो दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है. ऐसे में आइए आपको रिपोर्ट बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक लगभग ₹4.07 करोड़ की कमाई कर ली थी. शाम के शोज के बाद ओपनिंग डे कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है.

हालांकि, इसे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी थामा से, जो इसी दिन रिलीज हुई है, से बड़ी टक्कर मिल रही है. इसके अलावा, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी सिनेमाघरों में मजबूती से बनी हुई है, जिससे एक दीवाने की दीवानियत के लिए कॉम्पटीशन और बढ़ गया है.

कहानी और फिल्म की खासियत

मिलाप जवेरी की निर्देशित एक दीवाने की दीवानियत प्यार, जुनून और दिल टूटने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश करती है. फिल्म का टाइटल ही इस बात की झलक देता है कि कहानी प्यार के उस पागलपन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक व्यक्ति को उसकी सीमाओं तक ले जाता है.

फिल्म में हर्षवर्धन राणे एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जो अपने प्यार के लिए हर हद पार कर देता है. वहीं, सोनम बाजवा का किरदार उसके जीवन की प्रेरणा और दर्द दोनों बन जाता है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Aneet Padda Horror Film: रोमांटिक ‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा अब हॉरर अवतार में, नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ हुई अनाउंस, रिलीज डेट जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola