Dhurandhar Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? वर्ल्डवाइड 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने के इतने करीब पहुंची 'धुरंधर', टोटल कमाई होश उड़ा देंगे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Dec 2025 3:09 PM
धुरंधर वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 710.50 करोड़ की कमाई कर ली है. जानिए क्या फिल्म हिट हुई या फ्लॉप और ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर है.
Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और रिलीज के बाद से ही दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है. दमदार कहानी और शानदार एक्शन के दम पर फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.
फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो खतरनाक लयारी गैंग्स के बीच अंडरकवर मिशन पर जाते हैं. वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म की ताकत को और बढ़ा दिया है. स्टार कास्ट की दमदार परफॉरमेंस और जबरदस्त कहानी ने इसे 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बना दिया है. और अब इसका अगला टारगेट ‘छावा’ को पीछे छोड़ना है. ऐसे में आइए बताते हैं कि फिल्म इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से कितने पीछे है और यह हिट हुई या फ्लॉप.
धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 710.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 460.50 करोड़ का बिजनेस हो गया है.
बता दें कि फिल्म ने ‘सैयारा’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है.
‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर?
विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 807 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए धुरंधर को अब सिर्फ 97 करोड़ रुपये और कमाने हैं. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही यह बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.
धुरंधर हिट या फ्लॉप?
करीब 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘धुरंधर’ पहले ही अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. ऐसे में यह कहना बिल्कुल सही होगा कि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










