ePaper

Dhurandhar Box Office Records: वर्ल्डवाइड 'धुरंधर' के नाम एक और रिकॉर्ड, प्रभास की ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' को दिया धोभी पछाड़, बटोरे इतने करोड़

Updated at : 18 Dec 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Worldwide Box Office Records

धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Records: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. 13 दिनों में 674 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Records: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और रिलीज के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रही है.

दमदार कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस का असर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में नजर आ रहा है. यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के महज 13 दिनों में 650 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए प्रभास की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम को पछाड़ दिया है. ऐसे में आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकॉर्ड बताते हैं.

13 दिनों में वर्ल्डवाइड की ऐतिहासिक कमाई

फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज 13 दिनों में दुनियाभर से 674.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 437.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ क्लब में भी एंट्री करने वाली है.

प्रभास की ‘बाहुबली’ का टूटा लाइफटाइम रिकॉर्ड

इस शानदार कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने प्रभास की 2015 में आई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन (650 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. यह रिकॉर्ड फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी स्पाई-थ्रिलर हिट्स में शामिल कर देती है.

फिल्म ‘धुरंधर’ की जरूरी डिटेल्स

आदित्य धर की ओर से निर्देशित ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली, एक भारतीय अंडरकवर ऑपरेटिव का किरदार निभाया है, जो कराची के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है.

स्टार कास्ट के रूप में फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं, लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन, रणवीर सिंह की प्रेमिका के किरदार में हैं.

यह भी पढ़ें: Ikkis Release Date: धुरंधर की दहाड़ से बची ‘इक्कीस’, मेकर्स ने आखिरी वक्त पर बदली रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola