Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: धड़ाम से गिरी कांतारा चैप्टर 1 की कमाई, 14वें दिन का कलेक्शन देखकर लगेगा जोर का झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2025 1:26 PM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 का 14वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: लेटेस्ट फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का जादू अब बॉक्स ऑफिस पर कम होते जा रहा है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म की कमाई अचानक धड़ाम से गिर गई. 14वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी की नयी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 61 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और पल में ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. टिकट खिड़की पर गजब का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिला. विक्की कौशल की छावा को छोड़कर इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई सारी मूवीज को पीछे छोड़ दिया. चलिए आपको 14वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

14वें दिन गिरी कांतारा चैप्टर 1 की कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने 14वें दिन अभी तक 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक अपडेट होंगे. इस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने कुल कमाई 467.25 करोड़ रुपये की कर ली. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये के क्लब में ऋषभ शेट्टी की फिल्म शामिल हो जाएगी.

कांतारा चैप्टर 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

  • Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
  • Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
  • Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
  • Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
  • Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
  • Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
  • Day 10- 39 करोड़ रुपये
  • Day 11- 39.75 करोड़ रुपये
  • Day 12- 13.35 करोड़ रुपये
  • Day 13- 13.5 करोड़ रुपये
  • Day 14-  1.5 करोड़ रुपये

Total- 467.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola