Kantara Chapter 1 Box Office Collection: हिट या सुपरहिट... 13वें दिन कांतारा चैप्टर 1 ने कमाए महज इतने करोड़, आंकड़ा देख होगी हैरानी

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2025 12:29 PM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में चकनाचूर कर दिया. आइये एक नजर डालते हैं इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. इसने वर्ल्डवाइड अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइये जानते हैं इसने 13वें दिन भारत में कितना कलेक्शन किया.

कांतारा चैप्टर 1 ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा चैप्टर 1 ने 13वें दिन भारत में 12 बजे तक 0.83 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 452.73 करोड़ हो गया. जल्द ही मूवी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अब कन्नड़ फिल्म विक्की कौशल की छावा का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है.

कांतारा चैप्टर 1 को किसने बनाया है?

फिल्म ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित है. साथ ही इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा की ओर से निर्मित किया गया है.

कांतारा चैप्टर 1 में कौन से स्टार्स हैं मौजूद?

इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों की टोली है.

किस दिन रिलीज हुई थी कांतारा चैप्टर 1?

कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

क्या है कांतारा चैप्टर 1 की कहानी?

यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है और बूटा कोला अनुष्ठान की प्राचीन उत्पत्ति और पहली फिल्म में दर्शाई गई कहानी को आगे लेकर जाती है.

कातांरा चैप्टर 1 को किस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर?

कातांरा चैप्टर 1 को वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रार्थना से माफी मांगेगा ये शख्स, रोएगा फूट-फूटकर, इस इंसान के जाल में फंस गई राही

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola