Anupama: प्रार्थना से माफी मांगेगा ये शख्स, रोएगा फूट-फूटकर, इस इंसान के जाल में फंस गई राही

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Oct 2025 12:00 PM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, अनु को गांव छोड़कर जाने के लिए कहता है. तभी अनु को पता चलता है कि गिरिजा गायब है. वह देविका के साथ मिलकर उसे खोजने के लिए निकल जाती है. प्रकाश की पत्नी उसे सोनू के बारे में बताती है.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और प्रकाश के बीच तीखी बहस होती है. प्रकाश कहता है कि वह अपने मेहमानों का बहुत सम्मान करता है. वह उसे वापस लौटने के लिए कहता है. प्रकाश कहता है कि उसकी वजह से उसकी बेटी को नुकसान पहुंच सकता है. अनु इस बहस से अपनी बेटी को दूर रखने के लिए कहती है. प्रकाश कहता है कि उसकी बेटी के साथ कुछ भी हो सकता है. ये सुनकर अनु गुस्सा हो जाती है. इस बीच तातिया, अनु को बताती है कि गिरिजा गायब है. प्रकाश अपनी आदमियों को गिरिजा को खोजकर उसे मारने के लिए कहता है.

गौतम, प्रार्थना से मांगेगा माफी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम, प्रार्थना और ख्याति से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता है. वह कहता है कि वह अपनी गलतियां फिर से नहीं दोहराएगा. वह रोने लगता है. माही को उसपर दया आता है. हालांकि प्रार्थना को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता और उसे लगता है कि गौतम नाटक कर रहा है. दूसरी तरफ राही, प्रकाश को एक्सपोज करने के लिए प्लान बनाती है. प्रीत और परी कहती है उसका प्लान खतरनाक है. परी, भारती से मदद मांगती है. राही कहती है कि अगर उसके प्लान पर किसी को भरोसा नहीं है तो वह लोग पीछे हट सकते हैं.

प्रकाश देगा अनुपमा को चेतावनी

प्रकाश की पत्नी, अनुपमा को बताती है कि गिरिजा को सोनू लेकर गया है. वह उनसे गिरिजा को बचाने के लिए कहती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और देविका, गिरिजा को बचाने के लिए जाती है. प्रकाश उसे सोनू से दूर रहने के लिए कहता है और गांव छोड़कर जाने के लिए कहता है. प्रकाश खुलासा कहता है कि राही उसके जाल में फंस गई है और ये सुनकर अनु चौंक जाती है.

यह भी पढ़ें Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola