Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2025 10:02 AM
अनुपमा का आने वाला ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा का आने वाला एपिसोड खूब सारे ट्विस्ट से भरा हुआ है. शो में दिखाया जाएगा कि गिरिजा को सोनू मारने की कोशिश करेगा. हालांकि गिरिजा की जान बच जाती है. दूसरी तरफ राही को प्रकाश धमकी देगा.
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा में जल्द ही 7 बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, जो कहानी पूरी तरह से बदल देंगे. अनुपमा को समर की आत्मा कुछ बताना चाहती है और वह अब ये बात समझ गई है. उसने समर के कातिल सोनू को प्रकाश से बात करते देख लिया है. शो में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, भारती के साथ बदतमीजी करेगा. जब घर की सारी औरतें बाहर होगी, तो प्रकाश, भारती के साथ मिसबिहेव करेगा. दूसरी तरफ राही ये सब देख लेगी और उसका वीडियो बना लेगी. वह इस वीडियो को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी. जिसके बाद वह भारती को बचाएगी.
गिरिजा को मारने की कोशिश करेगा ये शख्स
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, राही की चाल को समझ जाएगा. वह उससे कहेगा कि कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. पुलिस भी उसके इशारों पर नाचती है. वह उसे अपनी मां को फोन करने के लिए कहेगा. दूसरी तरफ सोनू, गिरिजा को एक पुल से लटका देगा और उसे मारने की कोशिश करेगा. वहां पर अनु और देविका पहुंच जाती है. सोनू उन्हें धमकी देता है कि वह गिरिजा का हाछ छोड़ देगा और वह नीचे गिर जाएगी. गिरिजा का वह हाथ छोड़ देता है और वह नीचे गिर जाती है. हालांकि गिरिजा एक तार पकड़ लेती है और लटक जाती है.
गिरिजा की जान बचाएगी देविका
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका , गिरिजा का हाथ पकड़कर उसे बचा लेती है. अनु, सोनू को पकड़ लेती है और उसे भागने नहीं देती. सोनू पुल से लटक जाएगा और अनु और देविका उसे बचाने की कोशिश करेगी. तभी अनु को प्रकाश का कॉल आएगा और वह अनु को धमकी देगा कि अगर सोनू को कुछ हुआ तो वह राही को मार देगा. अब देखना होगा कि क्या सोनू बच पाएगा.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: नयी ईशानी बनकर अक्षिता वात्स्यायन ने सीरियल में ली एंट्री, कहा- ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि इमोशन है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










