Kantara Chapter 1: अली गोनी ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू, बोले- फिल्म नहीं, एक्सपीरियंस है ये
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2025 3:34 PM
अली गोनी ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिव्यू मिले. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जहां बीते दिनों कई स्टार्स ने कन्नड़ फिल्म की जमकर तारीफ की थी. अब इस लिस्ट में अली गोनी का नाम शामिल हो गया है.
Kantara Chapter 1: अपनी जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी, शानदार वीएफएक्स और ऋषभ शेट्टी के दमदार एक्टिंग की वजह से “कांतारा चैप्टर 1” ने देशभर में तहलका मचा दिया है. यह फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों का दिल जीत रही है. कन्नड़ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं भारत में भी इसने 450 करोड़ कमा लिए हैं. इसी बीच टीवी स्टार अली गोनी भी ऋषभ शेट्टी की मूवी के फैन हो गए हैं. उन्होंने इसका रिव्यू किया.
अली गोनी ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू
“ये है मोहब्बतें” अभिनेता अली गोनी कांतारा चैप्टर 1 देखने थियेटर्स में गए और फिल्म देखकर उसके कायल हो गए. एक सीन की तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने ऋषभ शेट्टी की मूवी की जमकर तारीफ की. अली ने लिखा, “माय गॉड! क्या एक्टर है… यह फिल्म नहीं, एक्सपीरियंस है ये.” इससे पहले अनुपम खेर, राम गोपाल वर्मा, यश, प्रभास, एटली और संदीप रेड्डी वांगा जैसे कई मशहूर सेलेब्स ने फिल्म का रिव्यू किया था.

कांतारा चैप्टर 1 किस फिल्म का है प्रीक्वल?
ऋषभ शेट्टी की “कांतारा चैप्टर 1” 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कांतारा” का प्रीक्वल है.
कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने क्या भूमिका निभाई है?
ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में बरमे की भूमिका निभाई हैं, जो कांतारा जंगल में पला-बढ़ा एक क्रूर आदिवासी योद्धा है.
कांतारा चैप्टर 1 की क्या है कहानी?
कहानी दर्शकों को कदंब वंश के प्राचीन काल में ले जाती है, जहां दैव पूजा की उत्पत्ति और तुलुनाडु की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है.
कांतारा चैप्टर 1 में कौन से स्टार्स दिखाई दे रहे हैं?
ऋषभ शेट्टी के साथ, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत, राकेश पुजारी, हरिप्रशांत एमजी, दीपक राय पनाजे, गुलशन देवैया, शनील गौतम और नवीन बोंडेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं इतने करोड़?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर अनुमानित 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 12वें दिन तक फिल्म की कमाई 451.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










