Kantara 3: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 3’ कन्फर्म, टाइटल के साथ जानें सीक्वल या प्रीक्वल?

Updated:
विज्ञापन

कांतारा 3 कन्फर्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara 3: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘कांतारा’ की दूसरी किस्त ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज के बाद से अपार सफलता बटोर रही है. इसी बीच अब इसके सीक्वल “कांतारा 3” का ऐलान हो गया है. फिल्म का टाइटल ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 2’ होगा. जानें पूरी डिटेल, कहानी का कनेक्शन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

विज्ञापन

Kantara 3: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘कांतारा’ का प्रीक्वल यान ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस पौराणिक फिल्म को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी का फायदा मिला और इसने पहले ही दिन 60 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं, दर्शकों के लिए अब और भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, फिल्म के निर्माताओं ने इसके तीसरे भाग ‘कांतारा 3’ की पुष्टि कर दी है. आइए आपको पूरी डिटेल बताते हैं.

विज्ञापन

कांतारा 3 का ऐलान कैसे हुआ?

फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के क्लाइमेक्स में एक बच्चा पूछता है, ‘क्या भगवान इसी कुएं में रहते हैं?’ इस पर एक बुजुर्ग जवाब देता है कि ‘इसके लिए तो एक अलग दंत कथा सुनानी पड़ेगी.’ इसी के बाद फिल्म क एंडिंग होती है और स्क्रीन पर अगले पार्ट के टाइटल “कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 2” की घोषणा होती है.

बता दें कि यह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का सीक्वल होगी, जो कहानी को आगे बढ़ाएगी.

कहानी किस समय से जुड़ी है?

फिल्म की कहानी कर्नाटक के कदंब वंश के समय पर आधारित है. कदंबों का शासन कर्नाटक के कई हिस्सों में फैला हुआ था और उनकी भूमिका वास्तुकला व संस्कृति को आकार देने में बेहद अहम मानी जाती है. इतिहासकार इस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग मानते हैं.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का हाल

कांतारा: चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 60 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें से कन्नड़ वर्जन से 18 करोड़ और हिंदी वर्जन से 19.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

यह आंकड़ा फिल्म की पैन-इंडिया सफलता को साबित करता है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola