Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत का रिएक्शन वायरल, कहा- कितना क्रूर, घिनौना और बेवकूफी भरा है ये

Published by :Divya Keshri
Published at :10 Jun 2025 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder

Raja Raghuvanshi Murder

Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कितना क्रूर, घिनौना और उससे भी ज्यादा बेवकूफी भरा है ये सब. बेवकूफ लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून मनाने पहुंचे थे. राजा की वहां पर हत्या कर दी गई. इस दिल दहला देने वाली वारदात में उनकी पत्नी सोनम का नाम सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने ही अपने पति की हत्या अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की. इस सनसनीखेज मामले ने पूरे देश को चौंका दिया. अब इसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने कहा कि क्या सोनम अपने प्रेमी के साथ भाग नहीं सकती थी. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा सा पोस्ट भी लिखा है.

कंगना रनौत ने लिखा- कितना क्रूर, घिनौना और…

कंगना रनौत ने अपनों इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ये कितना अजीब है!! एक लड़की शादी से मना नहीं कर सकती क्योंकि वो अपने ही मां-बाप से डरती है, लेकिन वो सुपारी किलर्स के साथ मिलकर कोल्ड ब्लडेड मर्डर की प्लानिंग कर सकती है. सुबह से ये बात मेरे दिमाग में घूम रही है लेकिन समझ ही नहीं आ रहा!! उफ्फ्फ, अब तो सिरदर्द हो रहा है!! वो तलाक भी नहीं ले सकती या अपने प्रेमी के साथ भाग सकती.” आगे एक्ट्रेस लिखती है, कितना क्रूर, घिनौना और उससे भी ज्यादा बेवकूफी भरा है ये सब. बेवकूफ लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं. हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये नुकसान नहीं पहुंचा सकते, लेकिन ऐसा नहीं है. समझदार इंसान कभी-कभी अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन एक बेवकूफ इंसान को तो ये भी नहीं पता होता कि वो क्या कर रहा है. इसलिए अपने आसपास की बेवकूफी से सावधान रहें, बहुत सावधान.”

कंगना रनौत करेंगी हॉलीवुड में डेब्यू

कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थी. मूवी में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई और इसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े ने काम किया हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह से पिट गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है और वह भी हॉरर फिल्म ब्लेस्ड बी द एविल से.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola