इमरजेंसी के फ्लॉप होने के बाद Kangana Ranaut ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, फैंस बोले- माधवन के साथ…

Kangana Ranaut on International Womens Day
Kangana Ranaut New Film: कंगना रनौत की इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो आर माधवन के साथ है.
Kangana Ranaut New Film: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि दर्शकों ने इस नकार दिया. मूवी फ्लॉप के कगार पर पहुंच गई है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने नए फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. नेटिजन्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या कंगना, आर माधवन के साथ तनु वेड्स मनु 3 के लिए टीम बना रही हैं.
कंगना रनौत ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. जिसमें बिना टाइटल वाली क्लैपरबोर्ड है और उस पर लिखा है, “तारीख 25 जनवरी, दिन… सीन नंबर: 25… शॉट 10… टेक 1.” इस पर आर माधवन और कंगना रनौट के नाम भी लिखे हैं. साथ ही फिल्म के बारे में कुछ डिटेल्स है. जिसमें प्रोडक्शन नंबर: 18. फिल्म बॉय विजय, निर्माता आर. रवींद्रन: डीओपी: नीरव शाह.” आपको बता दें कि यह फिल्म तनु वेड्स मनु 3 नहीं बल्कि असल में एक पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी, जिसका ऐलान कंगना ने दो साल पहले किया था. अभी तक मूवी का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है.
कंगना के पोस्ट पर क्या बोले नेटिजन्स
कंगना रनौत का पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, ”क्या आप तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग कर रही हैं… क्या बात है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”काफी रोमांचित हूं, कंगना जी आपकी दूसरी फिल्म देखने के लिए, जल्दी डिटेल्स शेयर कीजिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कंगना और आर माधवन साथ आएंगे तो मजा आएगा ही.”
इमरजेंसी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
कंगना रनौत की राजनीतिक ड्रामा इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. राजनीतिक नाटक ने भारत में 10 दिनों में अब तक 16.74 करोड़ रुपये कमाए. ऐतिहासिक डॉक्यू-ड्रामा की दूसरे सप्ताह में निराशाजनक शुरुआत हुई. पहले सप्ताह में 14.3 करोड़ रुपये की कमाई के बाद शुक्रवार को बमुश्किल से 40 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ.
यह भी पढ़ें- Emergency Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई इमरजेंसी, जान लें 8 दिनों का कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










