72nd National Film Award: पहला नेशनल अवॉर्ड मिलते ही खुशी से चीख पड़े कार्तिक आर्यन, यामी गौतम बोलीं, 'सपने सच होते हैं'

Updated:
विज्ञापन

पहला नेशनल अवॉर्ड मिलते ही खुशी से चीख पड़े कार्तिक आर्यन, यामी गौतम बोलीं- 'सपने सच होते हैं', फोटो, इंस्टाग्राम

कार्तिक को चंदू चैंपियन और यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिलने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया

विज्ञापन

72nd National Film Award: शनिवार का दिन (जुलाई 19, 2026) फिल्मी सितारों के लिए काफी यादगार था. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के बाद स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं था. फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला और इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला. वहीं कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला.

Yami Gautam on winning National Film Award: जिंदगी भर याद रखूंगी 

नेशनल फिल्म अवार्ड में 'आर्टिकल 370'  के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का अवार्ड जितने के बाद यामी गौतम ने 'X' पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “यह सम्मान पाना उनका लंबे समय से देखा गया सपना था और वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहीं. उन्होंने आगे लिखा,  हर सफर में एक ऐसा पल आता है जो हमें याद दिलाता है कि आपने मेहनत क्यों नहीं छोड़ी. आज मेरे लिए वही पल है, 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी”.

">

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले 14 सालों से मैंने सिर्फ अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करने की कोशिश की है. यह सम्मान मेरी मेहनत, धैर्य, हिम्मत और सिनेमा के प्रति मेरे प्यार का परिणाम है. यह सपना मैंने लंबे समय से देखा था और आज उसे पाकर मैं बहुत खुश और आभारी हूं”.

About Article 370 : आर्टिकल 370 के बारे में 

आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा (अनुच्छेद 370) हटाए जाने की ऐतिहासिक और संवेदनशील घटना पर आधारित है. इस फिल्म में यामी गौतम, राज अरुण, प्रियामणि, और अरुण गोविल हैं. फिल्म की कहानी एक जांबाज इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हक्सर (यामी गौतम) और पीएमओ सचिव राजेश्वरी स्वामीनाथन (प्रियामणि) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को थिएटर में रिलीज हुई थी. 

Kartik Aryan on Winning National Film Award: कार्तिक आर्यन को नहीं हो रहा भरोसा 

एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की. अवॉर्ड्स की घोषणा होते ही वे खुशी से झूम उठे और भावुक होकर अपने माता-पिता को गले लगाया. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा की, "अभी भी यकीन नहीं हो रहा. कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते है और यह उन्हीं में से एक है. मेरा बरसो से देखा गया सपना फाइनली सच हो गया.  हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा".

View on Instagram

About Chandu Champion: चंदू चैंपियन फिल्म के बारे में 

कबीर खान की चंदू चैंपियन पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, भाग्यश्री बोरसे, विजय राज, और पालक लालवानी है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने फिजिक (शारीरिक बनावट ) को बदलने के लिए काफी मेहनत की थी. यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'आर्टिकल 370' को मिला बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola