Kalki 2898 AD Box Office Collection: साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2

Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2

साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है. अबतक कितनी कमाई हो चुकी है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 8: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन की डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज की गई. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ ने साबित कर दिया मूवी ब्लॉकबस्टर है. रिलीज के 8 दिनों में ही इसने कमाल कर दिया. आपको बताते हैं दुनिया भर में और घरेलु बॉक्स ऑफिस पर मूवी की टोटल कमाई अबतक कितनी हुई है.

कल्कि 2898 AD का बॉक्स ऑफिस पर तहलका

साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD को फिलहाल IMDb पर 8/10 रेटिंग मिली है. यह 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में अबतक 414.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.
तेलुगु भाषा में- 212 करोड़ रुपये
हिंदी भाषा में- 162.8 करोड़ रुपये
तमिल भाषा में- 23 करोड़ रुपये
कन्नड़ भाषा में- 2.8 करोड़ रुपये
मलयालम भाषा में- 14.1 करोड़ रुपये
सभी भाषाओं में- 414.75 करोड़ रुपये

Also Read: Kalki 2898 AD Twitter Review: रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म का सोशल मीडिया पर दिखा दबदबा, दर्शकों ने बताया- मास्टरपीस

Also Read: Kalki 2898 AD Trailer Twitter Review: प्रभास का धांसू अंदाज, अमिताभ- दीपिका ने मचाया तहलका, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर धमाल…

दुनियाभर में 800 करोड़ कमाने की ओर पहुंच रही कल्कि

कल्कि 2898 एडी‘ का निर्माण वैजयंती मूवीज ने किया है. 600 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनी फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. ये किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, अगर ऐसा हो जाता है तो. वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म में एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, राम गोपाल वर्मा, मृणाल ठाकुर द्वारा कैमियो रोल निभाने पर उनकी खूब तारीफ हो रही है. फैंस उनके सीन भी शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola