Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही प्रभास की फिल्म पटरी से लड़खड़ाई, फिर भी कर ली इतनी मोटी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jun 2024 7:04 AM
Kalki 2898 AD
Kalki 2898 AD Box Office: कल्कि 2898 AD ने भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की और इतिहास रच दिया. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई.
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD ने ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ने पहले दिन ही बड़ी आसानी से 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2
Sacnilk.com के अनुसार, प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD ने भारत में सभी भाषाओं में लगभग 54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दो दिन में मूवी ने अबतक 149.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं, मूवी ने दुनिया भर में 80 से 90 करोड़ की कमाई.
सभी भाषाओं में: 54 करोड़ रुपये
तेलंगाना: 25.65 करोड़
तमिलनाडु: 3.5 करोड़
हिंदी: 22.5 करोड़
कर्नाटक: 0.35 करोड़
मलयालम: 2 करोड़
10 भारतीय फिल्में, जिन्होंने पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की
- बाहुबली 2: 112 करोड़ नेट (हिंदी, तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़)
- आरआरआर: 110 करोड़ नेट (हिंदी, तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़)
- केजीएफ 2: 108 करोड़ नेट (हिंदी, तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़)
- कल्कि 2898 (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़) : 95 करोड़ नेट
- सालार (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़) : 85 करोड़ नेट
- आदिपुरुष (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़) : 73.5 करोड़ नेट
- जवान (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़): 72.5 करोड़ नेट
- साहो (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़): 72 करोड़ नेट
- लियो (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़): 65 करोड़ नेट
- एनिमल (हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़): 63.8 करोड़ नेट
कल्कि 2898 AD इतने स्क्रीन्स पर किया गया रिलीज
कल्कि 2898 AD भारत में 3500 स्क्रीन्स और दुनिया भर में लगभग 5600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










