Kalki 2898 AD BO Collection: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर तोड़ डाला जवान-केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2
फिल्म कल्कि 2898 AD ने ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की. पहले दिन मूवी ने जमकर नोट छापे और साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले.
Kalki 2898 AD box office collection day 1: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की. पहले दिन मूवी ने जमकर नोट छापे और साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले. ओपनिंग डे पर इसने धमाल कर दिया और शाहरुख खान की फिल्म जवान को पीछे छोड़ दिया.
कल्कि 2898 AD ने ओपनिंग डे पर रचा इतिहास
डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन ड्रामा कल्कि 2898 AD ने गुरुवार को देशभर में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की. Sacnilk.com के अनुसार, मूवी ने सारे भाषाओं में भारत में 95 करोड़ कमाए. तेलुगु में मूवी ने 64.5 करोड़, तमिल में 4 करोड़, हिंदी में 24 करोड़ और मलयालम में 2.2 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये अर्ली रिपोर्ट है और इसमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. वहीं, प्रभास की फिल्म ने जवान को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे पर कमाई की है.
कल्कि 2898 AD ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
कल्कि 2898 AD ने पहने दिन दुनियाभर में 180 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने केजीएफ 2 (159 करोड़ रुपये), सालार (158 करोड़ रुपये), लियो (142.75 करोड़ रुपये), साहू (130 करोड़ रुपये) और जवान (129 करोड़ रुपये) के ग्लोबल ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ डाला. वहीं, फिल्म के रिलीज होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन देने लगे थे. तरण आर्दश ने फिल्म को शानदार बताया था. साथ ही उन्होंने इसे 4 स्टार रेटिंग भी दिया. उन्होंने लिखा, “अमिताभ बच्चन उल्लेखनीय हैं, जबकि कमल हासन उत्कृष्ट हैं. इन अनुभवी अभिनेताओं को देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे मात्र शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










