Kalki 2898 AD Trailer Twitter Review: प्रभास का धांसू अंदाज, अमिताभ- दीपिका ने मचाया तहलका, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर धमाल…
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2024 7:04 AM
Kalki 2898 AD
नाग अश्विन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म कल्कि 2898 AD का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही छा गया. मूवी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन हैं. ट्रेलर देखकर फैंस इसपर रिएक्शन दे रहे हैं.
निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD का फाइनली ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. मूवी में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी है. इसे आप 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इसकी कहानी 2898 AD में काशी के सर्वनाश के बाद के शहर में सेट की गई है. वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह डायस्टोपियन फिल्म के ट्रेलर को देखकर यूजर्स के रिएक्शन सोशल मीडिया पर आने लगे हैं.
जानें क्या है 2898 AD के ट्रेलर में
2898 AD के ट्रेलर में प्रभास को भैरव के रूप में दिखाया गया है. दीपिका पादुकोण बुरी ताकतों से लड़ती है और अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा बने है. कमल हासन विलेन बने हैं. दिशा पटानी की भी झलक ट्रेलर में दिखी है. 3 मिनट से अधिक के ट्रेलर में आपको जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिलेगा. फिल्म का सार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि की पौराणिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है. ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण का नया लुक देख खुशी से झूमे रणवीर सिंह, फैंस बोले- क्वीन का इंतजार है
2898 AD के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन
2898 AD के ट्रेलर पर यूजर्स मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर. यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होने जा रहा है. नाग अश्विन और प्रभास भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक और यूजर ने लिखा, प्रभास के साथ 2898 AD में कमल हसन सर का सहयोग शानदार था, कमल हसन सर बहुत अच्छे लग रहे हैं और अप्रत्याशित रूप से यह निश्चित रूप से ब्लॉकबस्टर होगी. एक और यूजर ने लिखा, दीपिका प्रेंगनेट हैं? अश्वत्थामा कुरुक्षेत्र के दिनों को याद कर रहे हैं और उनकी नम आंखें. एक और यूजर ने लिखा, सीन असाधारण रूप से आश्चर्यजनक हैं. नाग अश्विन सर आपके सीन ने उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया है. शानदार ट्रेलर. कल्कि 2898 AD ट्रेलर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










