Kal Ho Naa Ho Re-Release: प्यार का पहला कदम दोस्ती है… इस वीकेंड सिनेमाघरों में देखें शाहरुख खान की कल्ट फिल्म

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Kal Ho Naa Ho Re-Release: शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर कल हो ना हो 21 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी दी है.

विज्ञापन

Kal Ho Naa Ho Re Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा इस वीकेंड सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म सबसे पहले 28 नवंबर 2003 को रिलीज हुई थी. मूवी उस समय की सबसे बड़ी हिट थी, क्योंकि इसने भारत में 38.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इमोशनल स्टोरी वाली कहानी को बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक माना गया है. रिलीज के दो दशक बाद भी कल हो ना हो आज भी कई दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है.

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी कल हो ना हो

फिल्म 15 नवंबर, 2024 को देश भर के पीवीआर सिनेमाघरों और आईनॉक्स में फिर से रिलीज होगी. धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ”लाल अब सबके दिल का हाल है, होने वाला अब कमाल है!” #KalHoNaaHo 15 नवंबर को @_PVRCinemas @INOXMovies पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है!”

कल हो ना हो की री-रिलीज डेट जानकर फैंस ने कैसा दिया रिएक्शन

कल हो ना हो की री-रिलीज के बारे में सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”दिल बहुत जोरो से धक धक हो रहा है… इमोशनल स्टोरी को फिर से देखूंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान की मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कल्ट मूवी को 21 साल बाद फिर से देखने में मजा आएगा.”

कल हो ना हो फिल्म की क्या है कहानी

कल हो ना हो में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान, जया बच्चन, झनक शुक्ला, सोनाली बेंद्रे, डेलनाज ईरानी और लिलेट दुबे जैसे कलाकार हैं. इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म को करण जौहर और यश जौहर ने प्रोड्यूस किया. इसके सभी गाने ‘कल हो ना हो’, ‘माही वे’, ‘प्रिटी वुमन’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’ और ‘कुछ तो हुआ है’ हिट हैं.

Also Read- Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से वकील है आरोपी

Also Read- King: शाहरुख-सुहाना खान की ‘किंग’ में बिग बी का ये करीबी बनेगा खतरनाक विलेन, रिपोर्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola