Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से वकील है आरोपी

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Nov 2024 12:33 PM

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील मोहम्मद फैजान खान को मुंबई में पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: कुछ दिन पहले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में वकील मोहम्मद फैजान खान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बांद्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मुंबई पुलिस उसकी ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध करेगी.

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दरअसल बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 50 लाख रुपये की मांग की गई. ऐसा न करने पर कॉल करने वाले ने किंग खान को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. अपराधी तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस ने उस कॉल को ट्रेस किया, जो उन्हें रायपुर के एक वकील के पास ले गई.

फैजान खान के नंबर से आया था कॉल

जब पुलिस रायपुर पहुंची तो पता चला कि यह नंबर फैजान खान नाम के वकील का है. हालांकि, फैजान ने पुलिस को बताया कि शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल किए जाने से कुछ दिन पहले उनका फोन चोरी हो गया था. उनसे घंटों पूछताछ भी की गई. इसके बाद पुलिस ने यह पता लगाने पर ध्यान दिया कि फोन किसने चुराया. वकील को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया. जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

कौन सी फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को हाल ही में एक स्टूडियो में देखा गया था, जब वह फिल्म मुफासा: द लायन किंग के लिए डबिंग कर रहे थे. सुपरस्टार अगली बार सुजॉय घोष की फिल्म किंग में नजर आएंगे. थ्रिलर फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी हैं. यह 2026 में सिनेमाघरों में आएगी.

Also Read- शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी का हिरण कनेक्शन, आरोपी ने किया बड़ा दावा

Also Read- क्या है बाॅलीवुड और गैंगस्टर का कनेक्शन, सलमान के बाद शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola