शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी का हिरण कनेक्शन, आरोपी ने किया बड़ा दावा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Nov 2024 7:08 PM

विज्ञापन

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Threat Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया. इस मामले में हिरण कनेक्शन सामने आया है. आरोपी ने बॉलीवुड अभिनेता पर बड़ा बयान दे दिया है.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Threat Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को गुरुवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आयी और मामले की छानबीन करने लगी. जांच में पाया कि फोन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से की गई. मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंची, जिसमें पता चला कि मोहम्मद फैजान खान, जो पेशे से वकील है, उसके नंबर से कॉल किया गया था. पुलिस ने आरोपी फैजान से घंटों पूछताछ की और नोटिस दिया. अब आरोपी फैजान का बयान भी सामने आ चुका है. उसने बड़ा खुलासा कर दिया है.

शाहरुख खान धमकी मामले का हिरण कनेक्शन

आरोपी मोहम्मद फैजान खान ने मीडिया से बातचीत में बताया, दो नवंबर को मेरा फोन चोरी हो गया था जिसकी शिकायत मैंने खमारडीह थाने में की थी. आज स्थानीय पुलिस के साथ बांद्रा थाने के दो पुलिस कर्मी मेरे पास आए थे और बताया कि आपके फोन से शाहरुख खान को कॉल गया है. उन्होंने दो घंटे पूछताछ की. फैजान ने कहा कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं, एक फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया, मैंने ‘अंजाम’ फिल्म को लेकर पहले शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें वह हिरण को मार कर लाते हैं. उसका मैंने विरोध किया था और मुंबई में इसकी शिकायत की थी. फैजान ने अभिनेता को धमकी भरा कॉल करने की पीछे साजिश की आशंका व्यक्त की है.

Also Read: Shah Rukh Khan Threat Case: मोहम्मद फैजान के फोन से दी गई थी शाहरुख खान को धमकी, पुलिस ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola