King: शाहरुख-सुहाना खान की ‘किंग’ में बिग बी का ये करीबी बनेगा खतरनाक विलेन, रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
King: शाहरुख-सुहाना खान की ‘किंग’ में बिग बी का ये करीबी बनेगा खतरनाक विलेन, रिपोर्ट

King: जवान और डंकी में बॉक्सऑफिस पर तबाही मचाने के बाद शाहरुख खान ‘किंग’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सुहाना और आर्यन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म में एक और नाम जुड़ चुका है, जो अमिताभ बच्चन का बहुत ही करीबी है. आइए बताते हैं यह है कौन.

विज्ञापन

King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद जल्द ही अपनी फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. एक बार किंग खान का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार है. अब तक इस फिल्म का ना ही कोई पोस्टर और ना ही टीजर सामने आया है. लेकिन अब इस फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानने के बाद आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

शाहरुख खान की फिल्म में अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की इस अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन खतरनाक विलेन का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. बता दें कि इससे पहले भी एक्टर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है. इनमें रावण और ब्रीद-इन टू द शैडोज में शामिल हैं. ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर अभिषेक बच्चन को नेगेटिव रोल करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, अभी इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान के दोनों बच्चे सुहाना और आर्यन खान भी नजर आ सकते हैं.

सुहाना और आर्यन खान वर्क फ्रंट

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने ‘द आर्चीज’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. हालांकि, इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया. उल्टा वह ट्रॉल्स का बुरी तरह शिकार हो गई थीं. जबकि, आर्यन खान ने हाल ही के पॉपुलर फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ में हिंदी डबिंग के लिए अपनी आवाज दी है. हालांकि, अब फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा फिल्म के शाहरुख के दोनों बच्चे किस किरदार को निभाते नजर आएंगे.

Also Read: I Want To Talk Trailer X Review: जिसका दिल दुखाया है, उसे सॉरी बोलना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, यूजर्स बोले- दिल छू गई कहानी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola