मेरी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है… धर्मेंद्र की बेटी ने बयां किया दिल का दर्द, बोलीं- पहले भी मेरे रिश्ते रहे हैं…

Updated:
विज्ञापन

ईशा देओल और दिग्गज एक्ट्रेस धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

ईशा देओल ने हालिया इंटरव्यू में माना कि वह अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस को मिस कर रही हैं. उन्होंने अपने माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते को सच्चे प्यार की मिसाल बताया.

विज्ञापन

दिग्गज एक्ट्रेस धर्मेंद्र की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद पहली बार ईशा ने खुलकर अपने दिल की बात कही है. उन्होंने बताया कि इस समय उनकी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है.

Esha Deol Opens Up About Love: ईशा देओल बोलीं- ‘मुझे प्यार और रोमांस बहुत पसंद है’

कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में ईशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से प्यार और रोमांस इंसान की जिंदगी की सबसे जरूरी चीजें हैं और फिलहाल मुझे वही चीज सबसे ज्यादा मिस हो रही है. मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है. मैं पूरी तरह रोमांटिक फिल्मों वाली इंसान हूं. मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं.”

Esha Deol Idea Of Love: क्या अलगाव के बाद बदल गया प्यार को देखने का नजरिया?

इंटरव्यू के दौरान जब ईशा से पूछा गया कि क्या अलग होने के बाद प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसी चीजें नहीं बदलती. जिंदगी में ब्रेकअप होते हैं. पहले भी मेरे रिश्ते रहे हैं और ब्रेकअप हुए हैं. लेकिन इससे प्यार को लेकर मेरी सोच कमजोर नहीं होती. हम सभी ने हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच बिना शर्त प्यार देखा है.”

Esha Deol Talks About Separation From Bharat Takhtani: भरत तख्तानी से अलग होने पर क्या बोलीं ईशा?

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों करीब 11 साल तक साथ रहे. साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. ईशा ने इंटरव्यू में बताया, “ये बहुत पर्सनल मामला है. यह दो व्यक्तियों के बीच है. हमारी लाइफ पब्लिक के सामने रहती है, इसलिए बातें बाहर आ जाती हैं. मैं, भरत और उनका परिवार कभी निजी बातें खुलकर शेयर करने वाले लोग नहीं रहे. लेकिन उस समय हालात ऐसे थे. इसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए हर कदम बहुत संभलकर रखना पड़ता है.” ईशा और भरत की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया.

Esha deol and bharat takhtani, photo- instagram

यह भी पढ़ेंइस एक्ट्रेस का बिस्तर टेडी बियर्स से भरा रहता है, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

यह भी पढ़ेंBorder 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की परफॉर्मेंस पर बहन ईशा देओल हुईं फिदा, कहा- यू आर द बेस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola