इस एक्ट्रेस का बिस्तर टेडी बियर्स से भरा रहता है, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

ईशा देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या आप जानते हैं कि ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को प्यार से ‘टेडी बियर’ कहकर बुलाती थीं? ईशा ने कहा कि वह धर्मेंद्र को हर दिन याद करती हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस होती है.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी बेटी ईशा देओल अब भी उन्हें हर दिन याद करती हैं. एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने पिता को लेकर भावुक बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि परिवार आज भी धर्मेंद्र की कमी महसूस करता है और उनकी यादें हमेशा दिल में बसी हुई हैं.
पद्म विभूषण समारोह ने ताजा कर दीं पुरानी यादें
ईटाइम्स से बातचीत में ईशा देओल ने बताया कि पद्म विभूषण सम्मान समारोह उनके लिए बेहद भावुक पल लेकर आया. इस मौके को याद करते हुए ईशा ने कहा, “मैंने अपनी भावनाएं इसलिए साझा कीं क्योंकि कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें महसूस करना और लोगों के साथ बांटना जरूरी होता है. उस दिन जो मैं महसूस कर रही थी, वह सिर्फ मेरी भावना नहीं थी. हमारा पूरा परिवार, उनके फैंस और उन्हें चाहने वाले लाखों लोग भी वही महसूस कर रहे थे.”
“मैं आज भी उन्हें हर दिन याद करती हूं”
जब ईशा से उनके पिता से जुड़ी सबसे खास याद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी के हर दौर में पापा मेरे साथ रहे हैं. सिर्फ एक याद चुनना बहुत मुश्किल है. यह 44 साल का सफर है, जिसमें एक बेटी हमेशा अपने पिता को देखकर सीखती रही. उनका हाथ पकड़ना, उनकी आवाज सुनना… मुझे उनकी हर चीज याद आती है. मैं उन्हें हर दिन याद करती हूं और हमेशा करती रहूंगी.” ईशा ने कहा, “मैं उन्हें हमेशा अपना ‘टेडी बियर’ कहकर बुलाती थी. आज भी मेरे बिस्तर पर कई टेडी बियर रखे रहते हैं क्योंकि वे मुझे पापा की याद दिलाते हैं. किसी अपने के जाने का दुख कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता. हम बस उसके साथ जीना सीख लेते हैं. मैं उन्हें अपने दिल में हमेशा साथ लेकर चलती हूं और उनकी ताकत आज भी मेरे साथ है.”
यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










