डांस करते-करते शुरू हुआ लेबर पेन, बैकस्टेज हुई डिलीवरी और फिर भी नहीं रुकी परफॉर्मेंस… जानिए कौन थीं विठाबाई, जिनपर बन रही है फिल्म ‘Eetha’

Updated:
विज्ञापन

विठाबाई नारायणगांवकर और श्रद्धा कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Eetha Film: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ में महाराष्ट्र की लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की सच्ची कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने मुश्किलों के बीच भी अपनी कला को पहचान बनाया और ‘तमाशा सम्राज्ञी’ बनीं.

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Film Eetha: ‘स्त्री’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद श्रद्धा कपूर अब अपनी नई फिल्म ‘ईठा’ से सबको चौंकाने आ रही हैं. मैडॉक फिल्म्स और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म का हाल ही में एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर आया है कि लोग अभी से श्रद्धा को ‘नेशनल अवॉर्ड’ देने की बात कर रहे हैं. टीजर में श्रद्धा की जो छोटी सी झलक दिख रही है, वो कोई काल्पनिक कहानी नहीं बल्कि महाराष्ट्र की एक जाबांज महिला का असली सच है. आइए जानते हैं आखिर वह कौन थीं और क्यों उनकी कहानी सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी.

Who Was Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar?: कौन थीं विठाबाई?

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार, यानी तमाशा और लावणी क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर की सच्ची जिंदगी की कहानी पर्दे पर ला रही हैं. विठाबाई का जन्म 1 जुलाई 1935 को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हुआ था. वह एक बहुत ही गरीब परिवार से थीं. उनके दादा और पिता एक घूमती हुई तमाशा मंडली चलाते थे, इसलिए विठाबाई ने भी बचपन से ही नाचना और गाना सीख लिया था. उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. लोग उनकी खूबसूरत आवाज और बेहतरीन कला के कारण उन्हें प्यार से ‘तमाशा सम्राज्ञी’ (तमाशा की रानी) कहते थे.

Vithabai Narayangaonkar Personal Struggles: निजी जिंदगी का दर्द

स्टेज पर सबको हंसाने वाली विठाबाई की निजी जिंदगी बेहद दर्द और संघर्षों से भरी रही. कहा जाता है कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उनके साथ एक दुष्कर्म की घटना हुई, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दर्द को ही अपनी ताकत बना लिया.

बाद में उनकी शादी मारुति सावंत नाम के व्यक्ति से हुई, लेकिन शादीशुदा जिंदगी भी आसान नहीं रही. बताया जाता है कि वह उनके साथ मारपीट करता था और उनके पैसे भी छीन लेता था. इतने संघर्षों के बावजूद विठाबाई ने कभी भी स्टेज पर अपनी मुस्कान और परफॉर्मेंस को कमजोर नहीं होने दिया.

Vithabai Narayangaonkar Unbelievable Childbirth Story: टीजर का वो हैरान करने वाला सच

फिल्म के टीजर में एक बहुत ही इमोशनल सीन दिखाया गया है, जो विठाबाई की जिंदगी का सबसे बड़ा सच माना जाता है. एक बार वह 9 महीने की प्रेग्नेंट हालत में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं.डांस के दौरान उन्हें अचानक लेबर पेन शुरू हो गया. वह तुरंत स्टेज के पीछे गईं, वहां उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया और एक पत्थर से बच्चे की नाड़ काटी. इसके तुरंत बाद वह वापस स्टेज पर लौटकर परफॉर्म करने लगीं. यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और उन्होंने उन्हें आराम करने को कहा. यह उनके अपने काम के प्रति समर्पण को दिखाता है.

Chose Tamasha Over Cinema: राज कपूर की फिल्म को भी ठुकरा दिया

जैसे-जैसे विठाबाई की प्रसिद्धि बढ़ी, उन्हें फिल्मों से बड़े ऑफर मिलने लगे. यहां तक कि बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर राज कपूर ने भी उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था. लेकिन उन्होंने सारे ऑफर ठुकरा दिए. उनका मानना था कि अगर वह फिल्मों में चली गईं, तो उनकी तमाशा मंडली बंद हो जाएगी और उनके साथ काम करने वाले कई गरीब कलाकारों के परिवार प्रभावित होंगे. उन्होंने पैसों और स्टारडम से ज्यादा अपने लोक कला को चुना.

National Recognition: देश के लिए भी किया काम

विठाबाई की कला इतनी महान थी कि उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1957 और फिर 1990 में सम्मानित किया गया. 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान उन्होंने सीमा पर जाकर जवानों के लिए तमाशा शो किए और उनका हौसला बढ़ाया. वह हमेशा गरीब कलाकारों की मदद के लिए खड़ी रहीं और उनके हक के लिए लड़ती रहीं.

Vithabai Narayangaonkar Final Years: महान कलाकार के आखिरी दिन

जिंदगी भर सबको एंटरटेन करने वाली यह महान कलाकार अपने आखिरी दिनों में बहुत गरीब हो गई. साल 2002 में पैरालिसिस (लकवा) के हमले के बाद उनका निधन हो गया. हालत इतनी खराब थी कि परिवार के पास अस्पताल का बिल भरने के पैसे भी नहीं थे और लोगों से चंदा इकट्ठा करना पड़ा था. बाद में सरकार ने उनके सम्मान में ‘विठाबाई नारायणगांवकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ शुरू किया.

अब श्रद्धा कपूर इसी महान महिला की कहानी पूरी दुनिया को दिखाने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola