Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर छाएगी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’, जानें कब और कहां देखें हर्षवर्धन-सोनम की इंटेंस लव स्टोरी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Dec 2025 4:01 PM
एक दीवाने की दीवानगी OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 26 दिसंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. जानें फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस.
Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ अब थिएटर के बाद ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. यह फिल्म 26 दिसंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी. इस बात की आधिकारिक पुष्टि ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कर दी है.
मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म पहले 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले. इसके बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई और 110.28 करोड़ (वर्ल्डवाइड) कमाते हुए साल 2025 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने में सफल रही.
कैसा है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा का फिल्म में किरदार?
हर्षवर्धन राणे ने अपने किरदार के बारे में कहा कि विक्रमादित्य पैशन से चलने वाला इंसान है, जो पूरे दिल से प्यार करता है और पूरी ताकत से लड़ता है. वहीं सोनम बाजवा ने बताया कि अदा का किरदार मजबूत और निडर है, लेकिन प्यार उसे भीतर से हिला देता है. डायरेक्टर मिलाप जवेरी के मुताबिक, यह फिल्म उस प्यार की खोज करती है जो नशे जैसा भी हो सकता है और खतरनाक भी.
फिल्म की खासियत और स्टार कास्ट
फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा जैसे कलाकारों ने दमदार सपोर्टिंग रोल निभाए हैं, जो कहानी को और मजबूती देते हैं. पावर, पैशन और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के बैकड्रॉप में सेट यह फिल्म ऐसे प्यार की कहानी कहती है, जो हदें नहीं मानता और दिल-दिमाग दोनों को चुनौती देता है.
अब ZEE5 पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, यह इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी कहीं ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










