Jolly LLB 3 X Review: सोशल मीडिया पर छाया अक्षय- अरशद का कोर्टरूम ड्रामा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 एक्स रिव्यू. फोयो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 X Review: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म की ट्विटर पर तारीफों की बौछार हो रही है. फैंस बोले- साल की ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर, जानें सोशल मीडिया रिएक्शन.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 X Review: जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड कोर्टरूम कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी’ के रिव्यू ट्विटर (अब X) पर दर्शकों ने शुरू कर दिए हैं और ज्यादातर ने इसे “ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर” बताया है. ऐसे में अगर आप भी फिल्म को देखने की सोच रहे हैं तो आइए पहले पब्लिक रिव्यू जान लेते हैं.

जॉली एलएलबी 3 को लेकर ट्विटर पर फैंस का रिएक्शन

फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, “#JollyLLB3 का पहला पब्लिक रिव्यू आ गया है. यह एक ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. @akshaykumar को बधाई. सर, एक साल में चौथी हिट फिल्म के लिए फिर से बधाई.

दूसरे यूजर ने लिखा, “2025 की बेहतरीन फिल्मों में से एक—#JollyLLB3. यह न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि इसके भावनात्मक दृश्य भारतीय सिनेमा की क्षमता को नए सिरे से परिभाषित करते हैं..! #JollyLLB3Review”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “4 स्टार #AkshayKumar #ArshadWarsi #SaurabhShukla आपको हंसी और भावनाओं से लोटपोट करने के लिए काफी है. निर्देशक #SubhashKapoor द्वारा एक और बेहतरीन पैकेज्ड पारिवारिक ड्रामा. #SeemaBiswas और #GajrajRao के अभिनय को मिस न करें.”

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Final Advance Booking: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की कोर्टरूम-कॉमेडी ने धड़ल्ले से की कमाई, फाइनल रिपोर्ट में सनी देओल को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola