Jolly LLB 3 Final Advance Booking: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की कोर्टरूम-कॉमेडी ने धड़ल्ले से की कमाई, फाइनल रिपोर्ट में सनी देओल को छोड़ा पीछे
जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डस, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Final Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम-कॉमेडी फिल्म ने 6.37 करोड़ (ब्लॉक सीट्स सहित) की कमाई की और सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ा. आइए रिपोर्ट जानते हैं.
Jolly LLB 3 Final Advance Booking: जॉली एलएलबी 3 आज यानी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसके बाद फिल्म ने सनी देओल की ‘जाट’ को रिलीज से पहले ही मात दे दी है. साथ ही इन नंबर्स ने पहले दिन की कमाई का अंदाजा और आसान कर दिया है. ऐसे में आइए अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस कोर्टरूम कॉमेडी का फाइनल एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.
जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

Sacnilk की फाइनल रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे तक फिल्म के 10,308 शोज के लिए 1,20,463 टिकट बिक चुके थे, जिससे मूवी ने 3.23 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. वहीं, ब्लॉक सीट्स मिलाकर यह आंकड़ा 6.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह फिल्म ने सनी देओल की ‘जाट’ (6.27 करोड़ ब्लॉक सीट्स सहित) को पीछे छोड़ दिया है.

स्टारकास्ट और स्पेशल फीचर्स
फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ अमृता राव और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभा रही हैं. सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार अक्षय और अरशद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जहां दोनों ‘जॉली’ नाम के वकील बनकर भिड़ते नजर आएंगे.
स्क्रीन काउंट और रन टाइम
- भारत में लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज
- फिल्म की रन टाइम: 2 घंटे 37 मिनट
- डायरेक्टर: सुभाष कपूर
बॉक्स ऑफिस ओपनिंग का अनुमान
#JollyLLB3 is set to open in the vicinity of ₹ 8 -10 Cr Nett… Weekend Biz will depend on Audience Word of mouth.#AkshayKumar #ArshadWarsi #SaurabhShukla
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) September 18, 2025
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग ले सकती है. आगे का कलेक्शन फिल्म की माउथ पब्लिसिटी और कंटेंट पर निर्भर करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










