The Bengal Files Box Office Records: फ्लॉप कमाई के बावजूद 'द बंगाल फाइल्स' ने बनाया 3 रिकॉर्ड, लिस्ट में संजय दत्त-सोनू सूद की फिल्में शामिल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Sep 2025 11:20 AM

विज्ञापन

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

The Bengal Files Box Office Records: विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ 13 दिनों में ₹15.39 करोड़ ही कमा पाई, लेकिन फ्लॉप होने के बावजूद इसने संजय दत्त और सोनू सूद की फिल्मों को पछाड़कर 3 रिकॉर्ड बनाए. रिपोर्ट पढ़े.

विज्ञापन

The Bengal Files Box Office: विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ की अंतिम किस्त, ‘द बंगाल फाइल्स’, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में असफल रही. 5 सितंबर को रिलीज हुई इस राजनीतिक ड्रामा फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन थिएटर्स में दर्शक न के बराबर पहुंचे.

13 दिनों के रन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ ₹15.39 करोड़ तक पहुंच पाया है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, इसके बावजूद इसने 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जिसमें संजय दत्त और सोनू सूद जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं.

द बंगाल फाइल्स ने किन फिल्मों को दी मात?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन भारत में ₹0.46 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल कलेक्शन ₹15.39 करोड़ हो गया. इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है:

  • संजय दत्त की ‘द भूतनी’ – ₹9.57 करोड़
  • ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ – ₹10.35 करोड़
  • सोनू सूद की ‘फतेह’ – ₹13.36 करोड़

द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

The Bengal Files Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 3- 2.75 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 4- 1.15 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 5- 1.35 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 6- 1 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 7- 1 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 8- 0.6 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 9- 1.15 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 10- 1.1 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 11- 0.4 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 12- 0.5 करोड़ रुपये
The Bengal Files Collection Day 13- 0.46 करोड़ रुपए

Total Collection- 15.39 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, कमल हासन के बाद विजय देवेरकोंडा की फिल्म को दी मात

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola