Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, कमल हासन के बाद विजय देवेरकोंडा की फिल्म को दी मात

बागी 4 बोक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स फोटो- इंस्टाग्राम Photo Source: Instagram
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने 14 दिनों में ₹52.09 करोड़ कमाकर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ और विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ को पछाड़ दिया. जानें डे-वाइज कलेक्शन और टाइगर श्रॉफ की टॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट.
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर ‘बागी 4’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है. भले ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. रिलीज के 14 दिनों में ‘बागी 4’ ने कुल ₹52.09 करोड़ (शुरूआती रिपोर्ट्स) का नेट कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि इस कलेक्शन के दम पर टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार्स कमल हासन और विजय देवरकोंडा की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए पूरी रिपोर्ट जानते हैं.
बागी 4 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.79 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.01 करोड़ (Early Reports)
कुल नेट कलेक्शन (14 दिन Early Estimates): ₹52.09 करोड़
बागी 4 ने दी साउथ के दो सुपरस्टार्स को मात
टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर फिल्म ने दो हफ्तों में ₹52.09 करोड़ कमाकर पहले कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ (48.16 करोड़) और अब विजय देवेरकोंडा की ‘किंगडम’ (51.99 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
यही नहीं बागी 4 ने टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती – ₹52.7 करोड़’ को भी धूल चटाने के करीब है.
टाइगर श्रॉफ की टॉप 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में लाइफटाइम)
- वॉर – ₹318.01 करोड़
- बागी 2 – ₹165.5 करोड़
- बागी 3 – ₹96.5 करोड़
- बागी – ₹76.1 करोड़
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 – ₹70.86 करोड़
- हीरोपंती – ₹52.7 करोड़
- बागी 4 – ₹52.09 करोड़
- बड़े मियां छोटे मियां – ₹48.2 करोड़
- ए फ्लाइंग जट्ट – ₹38.57 करोड़
- मुन्ना माइकल – ₹32.88 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










