बिना तेल के बनाएं ये स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Mar 2026 1:48 PM
ऑयल फ्री स्नैक्स (AI Image)
Oil Free Snacks Ideas: शाम के वक्त में जब भूख लगती है तब अक्सर हम चिप्स, पकौड़े या समोसे स्नैक्स में खा लेते हैं. तले-भुने स्नैक्स से हटकर आप ऑयल फ्री स्नैक्स ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
Oil Free Snacks Recipe Ideas: आप भी स्नैक्स खाना पसंद करते हैं लेकिन फ्राइड स्नैक्स नहीं खाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. बिना तेल का इस्तेमाल किए भी आप टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो इन स्नैक्स को टिफिन में भी दे सकते हैं. इस आर्टिकल में आप बिना तेल के तैयार होने वाले कुछ स्नैक्स रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. बिना तेल के बने ये स्नैक्स को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
रोस्टेड चना चाट बनाएं
अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन हैं तो आप रोस्टेड चना चाट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए भुने हुए चने लें और इसमें बारीक कटा टमाटर, बारीक कटा प्याज और हरी चटनी मिला लें. ऊपर से नींबू का रस और चाट मसाला डालें. बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालकर इसका मजा लें.
चना सलाद बनाएं
चना सालद को भी आप ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए चना को पानी में डालकर 6-7 घंटे के लिए भिगो दें. चना को आप उबाल या स्टीम कर लें. इसमें कटे हुए टमाटर, खीरा, प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाकर तैयार कर लें.
रोस्टेड मूंगफली ट्राई करें
रोस्टेड मूंगफली को आप आसानी से और झटपट तैयार कर सकते हैं. कड़ाही में आप मूंगफली को डालकर भूनें. इसमें आप नमक और काला नमक डाल दें. मूंगफली को थोड़ा ठंडा होने दें फिर इसे सर्व करें.
कॉर्न चाट ट्राई करें
आप कॉर्न चाट भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले हुए मकई के दाने को लें. इसके साथ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटकर डालें. नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें.
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










