Jolly LLB 3 Worldwide Collection: 118 करोड़ की कमाई के साथ जॉली एलएलबी 3 ने इस फिल्म के कलेक्शन को किया ध्वस्त, अगला टारगेट सनी देओल

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Sep 2025 3:42 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 वर्ल्डवाइ़ड कलेक्शन

Jolly LLB 3 Worldwide Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसकी टक्कर निशानची और अजेय से हुई. हालांकि कोर्ट रूम ड्रामा ने लीड लेते हुए धुआंधार कमाई की. वर्ल्डवाइड मूवी का आंकड़ा 118 करोड़ पर पहुंच गया है. इसी के साथ इसने बड़े मियां छोटे मियां के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Worldwide Collection: सुभाष कपूर की कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता हासिल कर रही है. इस मूवी ने शानदार कमाई करते हुए “बड़े मियां छोटे मियां” को पीछे छोड़ दिया है. 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना कलेक्शन किया और इसने किस फिल्म के रिकॉर्ड को अब तोड़ा है.

जॉली एलएलबी 3 ने वर्ल्डवाइड बड़े मियां छोटे मियां के रिकॉर्ड को तोड़ा

जॉली एलएलबी 3 का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 78 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कोर्ट रूम ड्रामा ने अब तक 118 करोड़ कमाए लिए है. इसी के साथ लीगल ड्रामा ने अक्षय कुमार के बड़े मियां छोटे मियां के दुनियाभर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 111.5 करोड़ कमाए थे. अब जल्द ही अरशद वारसी की फिल्म सनी देओल की जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ेगी, जो 118 करोड़ ही है.

जॉली एलएलबी 3 ने किस दिन की कितनी कमाई, यहां जानिए

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये

Jolly LLB 3 Total Collection- 78 करोड़ रुपये

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव जैसे कलाकारों की टोली है. फिल्म को स्टार स्टूडियो18 की ओर से प्रस्तुत किया गया है. कोर्टरूम ड्रामा को प्यार देने के लिए अरशद वारसी ने दर्शकों का शुक्रिया किया. उन्होंने लिखा, “मुझे और हमारी फिल्म #जॉलीएलएलबी3 को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया.” वहीं, अक्षय ने लिखा, “दर्शकों के प्यार से बढ़कर कुछ भी मायने नहीं रखता… हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola