Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ के नाम एक और रिकॉर्ड, सुपरस्टार्स अजय देवगन और शाहरुख खान की फिल्म को पछाड़ा

Updated:
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Records

जॉली एलएलबी 3 का नया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है और नये-नये रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म ने सुपरस्टार्स शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे निकल गई. चलिए आपको उन मूवीज के नाम बताते हैं.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शक फिल्म में दो-दो जॉली के बीच हो रही लड़ाई का भरपूर आंनद ले रहे हैं. फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है और इसने ‘चक दे इंडिया’ और ‘दृश्यम’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने ‘दृश्यम’- ‘चक दे इंडिया’ का तोड़ा रिकॉर्ड

‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसकी कुल कमाई 101 करोड़ को पार हो गई है. छह दिनों के बाद भारत में इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 69.75 करोड़ हो चुका है. इसने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो 67.72 करोड़ रुपये का था. इसके अलावा मूवी ने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम’ ने 67.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब इन दोनों के रिकॉर्ड को जॉली एलएलबी 3 ने चकनाचूर कर दिया.

‘जॉली एलएलबी 3’ की टोटल कमाई

Jolly LLB 3 Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 6- 4.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Collection Day 7- 0.02 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन 69.72 करोड़ रुपये

‘जॉली एलएलबी 3’ से पहले दो और ‘जॉली एलएलबी’ आ चुकी

‘जॉली एलएलबी 3’ को स्टार स्टूडियो18 ने प्रस्तुत किया है और इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया हैं. फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव हैं. साल 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज हुई थी, जो 2013 में आई पहली फिल्म का सीक्वल मानी जाती है. पहले पार्ट में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदारों में थे, जबकि अमृता राव भी उसमें शामिल थी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली LLB 3’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘मद्रासी’ को छोड़ा पीछे, अगला टारगेट सनी देओल की ‘जाट’

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola