Jolly LLB 3 Box Office Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने काटा गदर, अक्षय कुमार की इस फिल्म को पछाड़कर बनी 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2025 4:15 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ब्लैक-कॉमेडी लीगल ड्रामा ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इसने अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज के दुनियाभर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर लीगल कॉमेडी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 शानदार कमाई कर रही है और लगातार एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब इसने अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज के दुनियाभर के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया.

सम्राट पृथ्वीराज के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को जॉली एलएलबी 3 ने छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते दिख रहे हैं. सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म ने पांच दिनों में विदेशों में 101.50 करोड़ की कमाई कर ली है. यह खिलाड़ी कुमार की सम्राट पृथ्वीराज को पीछे छोड़ चुकी है और एक्टर की कोविड के बाद 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई (पोस्ट कोविड)

  • सूर्यवंशी – 291.14 करोड़
  • हाउसफुल 5 – 266.06 करोड़
  • ओएमजी 2 – 220 करोड़
  • स्काई फोर्स – 174.21 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2: 145.55 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां – 111.64 करोड़
  • जॉली एलएलबी 3 – 101.50 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज – 90.24 करोड़
  • राम सेतु – 83.02 करोड़
  • बच्चन पांडे – 73.29 करोड़
  • रक्षाबंधन – 63.35 करोड़

जॉली एलएलबी 3 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • भारत में ग्रॉस कमाई- 78.50 करोड़
  • भारत में कुल कमाई: 65.50 करोड़
  • ओवरसीज कुल कमाई: 23.00 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कुल कमाई: 101.50 करोड़

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3 का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है और इसका निर्माण आलोक जैन और अजीत अंधारे ने स्टार स्टूडियो18 और कांगड़ा टॉकीज के बैनर तले किया है. अरशद और अक्षय के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देगा ये शख्स, कपल बन आरती करते हैं अभीरा-अरमान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola