Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की एडवांस बुकिंग गंभीर, क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी कमाल? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने दी राय
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Sep 2025 4:50 PM
जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी 3' की एडवांस बुकिंग धीमी रही है. जानें कितनी हुई शुरुआती कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय और क्या ‘निशानची’ से होगी टक्कर.
Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 दो दिन बाद यानी 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह एक पॉपुलर कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है, लेकिन एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं. ऐसे में क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पायेगी या होगी फुस्स, इसके बारे में ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं.
फिल्म का एडवांस बुकिंग का हाल कैसा है?
ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 1.04 करोड़ रुपये के टिकट बेचे. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर यह आंकड़ा 2.58 करोड़ रुपये तक पहुंचा. देशभर में फिल्म को 4,231 शो मिले हैं.
जॉली एलएलबी 3 के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय
शुरुआती बुकिंग के आंकड़े कमजोर दिख रहे हैं, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स कोमल नाहटा और तरण आदर्श फिल्म के ट्रेलर और अक्षय-अरशद की जोड़ी से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं. इसपर ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने कहा, “अगर फिल्म अच्छी होगी तो लोग थिएटर तक जरूर जाएंगे. एडवांस बुकिंग का इतना महत्व नहीं है.”
वहीं, तरण आदर्श के मुताबिक, “आंकड़े हमेशा बदल सकते हैं. यह एक बेहद लोकप्रिय फ्रैंचाइजी है और अक्षय-अरशद पहली बार साथ आ रहे हैं, जो फिल्म के लिए बोनस साबित होगा.”
क्या अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ बनेगी चैलेंज?
जॉली एलएलबी 3 के साथ ही अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची भी रिलीज होगी, जिसमें ऐश्वर्या ठाकरे, मोनिका पंवार, वेदिका पिंटो और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार हैं.
फिल्म पर तरण आदर्श का मानना है कि “निशानची एक अलग फिल्म है, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.” वहीं कोमल नाहटा का कहना है, “निशानची अच्छी फिल्म है लेकिन इसमें नए कलाकार हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की संभावना कम है.”
आगे की उम्मीदें
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जॉली एलएलबी 3, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की डबल स्टार पावर के दम पर, पिछली फिल्मों ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










