Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन 'जॉली एलएलबी 3' पास हुई या फेल, अक्षय कुमार- अरशद वारसी की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Sep 2025 8:48 AM
जॉली एलएलबी 3 का 7वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: 'जॉली एलएलबी 3' ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया, इसके अर्ली आंकड़े सामने आ गए है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, गजराज राव, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं.
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: कोर्टरूम कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. टिकट खिड़की पर लोगों का अच्छा रिस्पांस दिख रहा. मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, गजराज राव, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं. फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
‘जॉली एलएलबी 3’ का 7वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारत में 7वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 69.72 करोड़ रुपये हो गई. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक ये अपडेट होंगे. फिल्म की कहानी में दो जॉली है, जो जज त्रिपाठी की अदालत में एक नये केस को लेकर भिड़ते हैं.
डे वाइज कलेक्शन जॉली एलएलबी 3 की कमाई
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 | 12.5 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2 | 20 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3 | 21 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4 | 5.5 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5 | 6.5 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6 | 4.25 करोड़ रुपये |
| Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7 | 0.02 करोड़ रुपये (Early Reports) |
| नेट कलेक्शन | 69.72 करोड़ रुपये |
जानें ‘जॉली एलएलबी’ के बारे में
‘जॉली एलएलबी’ के पहले भाग में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इसकी कहानी वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हिट-एंड-रन केस में छह मजदूरों के हक के लिए लड़ता है. 2017 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने जगदीश्वर मिश्रा यानी नए जॉली का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा शामिल थे, जबकि सौरभ शुक्ला ने जज की अपनी भूमिका दोहराई.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 की आंधी, अक्षय कुमार की 2 फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










