Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती है ‘जॉली एलएलबी 3’? अक्षय-अरशद की फिल्म पास होगी या फेल
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2025 9:01 AM
जॉली एलएलबी 3 का रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: साल 2025 में अक्षय कुमार की चौथी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. अब मूवी ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, इसके लेकर जानकारी आई है.
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: साल 2025 में अक्षय कुमार की अबतक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 शामिल हैं. अब अक्षय अपनी चौथी रिलीज जॉली एलएलबी 3 के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. सुभाष कपूर की ओर से लिखित और निर्देशित यह फिल्म लोकप्रिय जॉली एलएलबी सीरीज की अगली कड़ी है. इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय और अरशद वारसी आमने-सामने हैं. इसके अलावा मूवी में सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. जबकि फिल्म का हिस्सा अमृता राव, हुमा कुरैशी, बोमन ईरानी और अन्नू कपूर है. चलिए आपको बताते हैं ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी.
फिल्म क्रिटिक ने बताया- जॉली एलएलबी 3 ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी
फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने जॉली एलएलबी 3 को लेकर एक्स पर लिखा, फिल्म की ओपनिंग लगभग 8 से 10 करोड़ नेट के बीच रहने की उम्मीद है. वीकेंड की कमाई पूरी तरह दर्शकों की जुबानी तारीफ (वर्ड ऑफ माउथ) पर निर्भर करेगी. जबकि फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने बताया कि मूवी पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
भारत में कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी जॉली एलएलबी 3
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन भारत में 0.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कमाई के अर्ली आंकड़े है, जो सुबह के है. शाम तक इसके फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. जबकि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने सुबह 6 बजे तक 3.23 करोड़ रुपये कमाए थे. ब्लॉक सीट्स के साथ मूवी की कमाई 6.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
क्या जॉली एलएलबी 3 पहले दिन जॉली एलएलबी 2 को मात देगी?
जॉली एलएलबी 3 को अरशद वारसी की जॉली एलएलबी और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 से कड़ी टक्कर मिलेगी. जॉली एलएलबी 2 ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में अब देखना है कि इस मूवी का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










