Jolly LLB 3 Box Office: जॉली एलएलबी 3 ने इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार की 5वीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Sep 2025 2:47 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स

Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना जारी रखे हुए है. फिल्म ने अब तक 78 करोड़ का कलेक्शन कर रामसेतू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office: बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और सुभाष कपूर स्टारर जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. कोर्टरूम ड्रामा ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े है. इसी बीच इसने खिलाड़ी कुमार के एक और मूवी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया और अक्षय की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

राम सेतू के रिकॉर्ड को जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर

जॉली एलएलबी 3 ने 8वें दिन 78 करोड़ कमाए. इसी के साथ कोर्टरूम ड्रामा ने साल 2022 में दिवाली पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्म राम सेतु को पीछे छोड़ दिया, जिसने 74.7 करोड़ रुपये कमाए थे. यह अक्षय की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इससे पहले मूवी ने सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया था. जॉली एलएलबी 3 से आगे केसरी 2 (92.73 करोड़ रुपये), स्काई फोर्स (113.62 करोड़ रुपये), हाउसफुल 5 (183.38 करोड़ रुपये) और सूर्यवंशी (195.55 करोड़ रुपये) हैं.

जॉली एलएलबी 3 ने किस दिन की कितनी कमाई, यहां जानिए

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये

Jolly LLB 3 Total Collection- 78 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola