Jolly LLB 3 Advance Booking: 'जॉली एलएलबी 3' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, अक्षय कुमार-राजकुमार राव की फिल्मों को दी मात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Sep 2025 2:05 PM
जॉली एलएलबी 3 की एडवांस बुकिंग. फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है. जानें कितनी टिकटें बिकीं और किन फिल्मों को पछाड़ा.
Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही दर्शकों में भारी उत्साह पैदा कर चुकी है. शुक्रवार, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है. इसी के साथ एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने अक्षय कुमार और राजकुमार राव की मूवीज को पीछे छोड़ दिया है. आइए रिपोर्ट जानते हैं.
जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक फिल्म के ओपनिंग डे के लिए 6,857 शोज में करीब 66,083 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी थी. इससे फिल्म ने ₹1.73 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा ₹3.90 करोड़ तक पहुंच चुका है. एडवांस बुकिंग में फिल्म को दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े बाजारों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है.
‘भूल चूक माफ’ और ‘केसरी 2’ को पीछे छोड़ा
रिलीज से पहले ही जॉली एलएलबी 3 ने एडवांस बुकिंग में कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ ने जहां मात्र ₹0.88 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट) की प्री-सेल्स की थी, वहीं अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने ब्लॉक सीट्स के साथ 3 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी. अब इन दोनों फिल्मों को पछाड़ते हुए जॉली एलएलबी 3 ने एडवांस सेल्स में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. हालांकि, अब भी रिलीज के बाद कई फिल्मों से भिड़ंत मिलेगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों एकसाथ नजर आने वाले हैं, जबकि सौरभ शुक्ला अपनी दमदार मौजूदगी से एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा को रंगीन बनाएंगे. हुमा कुरैशी और अमृता राव भी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें अमृता राव छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इसके अलावा गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










