Jaat: सनी देओल की नई फिल्म जाट हिट होगी या फ्लॉप? डायरेक्टर का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है

Updated:
विज्ञापन
Gopichand Malineni film jaat with sunny deol

Gopichand Malineni film jaat with sunny deol

Jaat: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सनी देओल, रणदीप हुड्डा की फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना टच किया जारी किया है. इस बीच जानते हैं डायेरक्टर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म जाट के रिलीज होने में सिर्फ 7 दिन बच गए हैं. फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में आ रही है. फिल्म को लेकर सोसल मीडिया पर काफी हाइप है. बीते दिन फिल्म का पहला गाना टच किया रिलीज हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला ने शानदार काम किया है. सॉन्ग में उनके डांस मूव्स की तारीफ हो रही है. ‘गदर 2’ की सफलता के बाद मेकर्स को जाट से काफी उम्मीद है. ऐसे में क्या फिल्म जाट हिट होगी या फ्लॉप? चलिए देखते हैं फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी का ट्रैक रिकॉर्ड क्या कहता है.

गोपीचंद मलिनेनी की पिछली फिल्मों का क्या है ट्रैक रिकॉर्ड?

फिल्म जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने अपने फिल्मी करियर में अब तक सात फिल्में बनाई हैं, जिसमें दो फिल्में कुछ खास चली नहीं और पांच मूवीज हिट रही. सलमान खान की बॉडीगार्ड और फिल्म विनर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. नॉर्थ इंडिया में गोपीचंद की पकड़ स्ट्रांग है और सनी के साथ उनकी ये आठवीं फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हर दो सुपरहिट फिल्मों के बाद उनकी एक फिल्म फ्लॉप फ्लॉप होती है. ऐसे में सनी देओल की जाट के साथ उम्मीद है कि वह फिल्म अच्छा करेगी.

जाट को मिल रहा दर्शकों से प्यार

सनी देओल की फिल्म जाट के ट्रेलर को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है. एक्स पर भी मूवी को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. सनी के इमेज के साथ फिल्म की कहानी मैच करती है. सनी का एक्शन अवतार दर्शकों को हमेशा भाता है, ऐसे में एक बार फिर से उनका गंभीर लुक फिल्म में दिखेगा. मूवी ने रणदीप हुड्डा खलनायक के रोल में दिखेंगे. एक इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी मूवी 200 , 400 या 500 करोड़ की कमाई करेगी. इसपर एक्टर ने कहा, ”मेरी फिल्म गदर जब रिलीज होने वाली थी, तब नहीं पता था कि यह कितना कमाएगी. नंबर का रियल में मुझे कोई अंदाजा नहीं था. मैं आंकड़े देख रहा था, जो हर दिन बदल रहे थे. एक एजेंसी है, जो नंबर्स बताती है. वह मेरी फिल्म के बारे में कभी नहीं कुछ कहती.”

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola