Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की जाट ओपनिंग डे पर हुई हिट या फ्लॉप, छापे इतने करोड़, सिकंदर का बजा बैंड
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 2:20 PM
Jaat Worldwide Collection
Jaat Box Office Collection Day 1: फिल्म जाट आज रिलीज हो गई है और ओपनिंग डे का कलेक्शन भी आ गया है. फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. फिल्म ने सलमान खान की मूवी सिकंदर को कड़ी टक्कर दी है.
Jaat Box Office Collection Day 1: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट से सनी देओल ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. फिल्म को लेकर यूजर्स ने तगड़े रिव्यूज एक्स पर दिए. रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा हैं. जाट के साथ बॉक्स ऑफिस पर अजित कुमार की तमिल एक्शन थ्रिलर गुड बैड अग्ली और गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी पीरियड एक्शन ड्रामा अकाल भी रिलीज हुई है. दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म सिकंदर से भी इसका कड़ा मुकाबला है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई करेगी.
जाट ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी?
फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा, रणातुंगा का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में सनी के साथ रणदीप का क्लैश देखने को मिल रहा. जाट 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. sacnilk के मुताबिक फिल्म पहले दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई करेगी. हालांकि ये अर्ली आंकड़े हैं और इसमें बदलाव आ सकता है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 6- 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. फिलहाल फाइनल आंकडे का इंतजार है.
सिकंदर ने अबतक कितने करोड़ कमा डाले
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसने फिल्म ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 107.10 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है. 11वें दिन मूवी ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म करीब 2 घंटे 20 मिनट की है. फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है और इसमें काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर भी हैं.
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










