JAAT की रिलीज से एक दिन पहले सनी देओल ने ‘गदर 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- ये रोल निभाने के लिए तैयार...

Sunny Deol talks about Gadar 3
JAAT 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस बीच फिल्म के प्रमोशन में सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज 'गदर' के तीसरे पार्ट पर अपडेट साझा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह इस फिल्म के किरदार तारा सिंह को बार-बार निभाना चाहेंगे.
JAAT: सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन जोरों शोर से कर रहे हैं. इस एक्शन ड्रामा को रिलीज होने में अब सिर्फ एक ही दिन रह गया है और एक्टर ने इससे पहले अपनी अगली फिल्म ‘गदर 3’ को लेकर एक धांसू अपडेट साझा किया है. इस बात में कोई दोहराई नहीं है कि एक्टर ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्मों से बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज किया है. हालांकि, इनमें से जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया है वह ‘गदर’ फ्रेंचाइजी है, जिसके अबतक के दोनों पार्ट्स ऑडियंस को खूब पसंद आए हैं. फिल्म में एक्टर ने तारा सिंह का किरदार निभाया था. उनके साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल लीड रोल में थीं. इस बीच अब जाट के प्रमोशन में सनी देओल ने तारा सिंह के किरदार पर बात की है. आइए जानते हैं.
तारा सिंह का किरदार बार-बार निभाना चाहेंगे
सनी देओल की ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच इसके प्रमोशन में एक्टर ने पिंकविला से ‘गदर 3’ के बारे में सवाल पूछा, जिसपर एक्टर ने कहा कि वह तारा सिंह के किरदार को बार-बार निभाना चाहेंगे. उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत ही कमाल का किरदार है. वो एक ऐसा किरदार है, जिसमें भोलापन, रोमांस जैसा सभी कुछ है. इन्हीं के साथ अगर वो उखड़ जाता है, तो सब कुछ उखाड़ देता है.’
कब बनेगा अगला गदर 3?
सनी देओल ने आगे ‘गदर 3’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये तो फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर डिपेंड करता है. वो जब भी इसे बनाना चाहे, हम सभी उनके लिए मौजूद होंगे. साथ ही मैं भी एक बार और ये रोल निभाने के लिए तैयार हूं.’ मालूम हो कि निर्देशक ने बहुत पहले ‘गदर 3’ के बारे में बात करते हुए बताया था कि फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और फ़िलहाल वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Gadar 2 की बंपर सफलता पर सनी देओल ने दो साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- टचवुड, जब से मेरे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










