Housefull 5 में अक्षय कुमार संग काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों को हंसाना आसान काम नहीं होता

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2025 9:05 AM

विज्ञापन

Chitrangda Singh on working with Akshay kumar in housefull 5

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 में 19 स्टार्स ने काम किया हैं, जिसमें एक नाम चित्रांगदा सिंह का भी है. चित्रांगदा और अक्षय कुमार ने साथ में पहले भी देसी बॉयज, खेल खेल में जैसी फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने खिलाड़ी कुमार की तारीफ की और साथ कहा कि वह अब उनके दोस्त बन चुके हैं.

विज्ञापन

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा स्टारर फिल्म में टोटल 19 सितारों ने काम किया हैं. मूवी ने भारत में 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और तेजी से आगे बढ़ रही. मूवी में चित्रांगदा सिंह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत दिखी है. अक्षय के साथ हाउसफुल 5 से पहले उन्होंने देसी बॉयज, खेल खेल में जैसी मूवीज में काम किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खिलाड़ी कुमार संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की.

चित्रांगदा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ की

चित्रांगदा सिंह ने जूम संग एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ सालों में वह और अक्षय कुमार दोस्त बन गए हैं. एक्ट्रेस ने खिलाड़ी कुमार की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “हमें कई बार यह एहसास ही नहीं होता कि वो कितनी मेहनत करते हैं, क्योंकि वह सब कुछ बहुत आसानी से कर जाते हैं. जब वह कॉमेडी करते हैं, चेहरा बनाते हैं, चिल्लाते हैं या या उछलते-कूदते हैं, तो उनमें कोई झिझक नहीं होती. उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कैसा लगेगा. जो काम वो करते हैं, उसमें उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है. वह एक बेहतरीन एक्टर है. लोगों को हंसाना आसान काम नहीं होता और ये उनके पास नेचुरल टैलेंट है.”

चित्रांगदा सिंह ने कहा- हमारा रिश्ता…

चित्रांगदा सिंह ने बताया, हमारा रिलेशनशिप ऐसे आगे बढ़ा कि अब हम दोस्त बन गए हैं. मैं उनसे कोई भी सलाह मांग सकती हूं. अगर मुझे कोई ड्रेस आरामदायक नहीं लगती थी, तो वह मुझे बदलने के लिए कहते थे. जब आप अपने दोस्त से ऐसे कंफर्ट के साथ बात कर सकते हैं, तो वह बहुत सुकून देने वाली बात होती है, क्योंकि सेट पर कई बार समझ नहीं आता कि परफॉर्मेंस बड़े पर्दे पर कैसी लगेगी.

यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola