Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2025 8:08 AM

विज्ञापन

Rohit Shetty announced Golmaal 5 in Son of Sardaar 2

Golmaal 5: रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार से फिर से लौट रहे हैं. दोनों गोलमाल 5 में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलमाल 5 की कहानी पर नये राइटर्स काम कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि सितंबर 2025 तक फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Golmaal 5: बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर से सााथ में आ रहे हैं. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी है, जिसमें गोलमाल’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी, ‘बोल बच्चन’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित और अजय ‘गोलमाल 5’ लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त होगी. चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है.

गोलमाल 5 को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की पांचवीं किस्त पाइपलाइन में है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसारा, रोहित शेट्टी इन दिनों राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें जॉन अब्राहम है. सितंबर 2025 तक इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी और फिल्ममेकर एडिटिंग इसी साल के अंत तक फाइनल करना चाहते है. ताकि अगले साल यानी 2026 में इसे रिलीज किया जा सके. उसके पास रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की तैयारी में लग जाएंगे और फरवरी-मार्च 2026 ये फ्लोर पर आएगा.

गोलमाल 5 में होंगे ये स्टार्स

सूत्रों ने यह भी बताया कि, गोलमाल 5 की कहानी पर नये राइटर्स काम कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि सितंबर 2025 तक फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल कर लिया जाएगा. इसके बाद डायलॉग्स और स्क्रिप्ट की फाइन ट्यूनिंग पर काम किया जाएगा. गोलमाल 5 में रोहित शेट्टी, अजय देवगन के अलावा कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, अरसद वारसी नजर आएंगे. ये सारे स्टार्स का फिर से गोलमाल 5 में रियूनियन होगा.

रेड 2 का कलेक्शन

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में है. फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने भी काम किया हैं. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इसने 47 दिन में 173.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 236.9 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें–  Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola